मावली : टीएसपी क्षेत्र में कार्यरत जिलों के सामान्य जिलों के शिक्षकों का स्थान्तरण किया जाए

मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे में दिनांक 21 दिसंबर 2022 को राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के प्रतिनिधिमंडल द्वारा 2 सूत्री मांग पत्र को लेकर माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान सरकार जयपुर को उपखंड अधिकारी मावली श्रीकांत व्यास को ज्ञापन सौंपा गया। प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु ने बताया की टीएसपी क्षेत्र में कार्यरत जिलों के सामान्य जिलों के शिक्षकों का स्थानांतरण किया जाए राजस्थान के डूंगरपुर बांसवाड़ा प्रतापगढ़ जिले डार्क जॉन में होने से 1996 से स्थानांतरण सरकार द्वारा नहीं किए गए 2014 में राज्य के नए टीएसपी क्षेत्र घोषित होने से डूंगरपुर बांसवाड़ा प्रतापगढ़ संपूर्ण क्षेत्र और उदयपुर सिरोही राजसमंद पाली जिले का आंशिक भाग क्षेत्रों में होने से सेवारत सामान्य जिलों के स्थानांतरण अभी तक नहीं हुए टीएसपी सेवा नियमों के अनुसार जिलों के शिक्षक अब TSP क्षेत्र से स्थानांतरण की पात्रता रखते हैं।

इसे भी पढ़े : जोधपुर जैसी घटना उदयपुर में ना हो, इसके लिए सतर्कता बरतें

सामान्य जिलों के लगभग 2538 शिक्षक वंचित है तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले किए जाएं एसपी टीएसपी से नॉन टीएसपी और नॉन टीएसपी से टीएसपी में स्थानांतरण की छूट दी जाए दूसरी मांग लेवल 2 अध्यापक सामाजिक विज्ञान एवं कला शिक्षा संगीत कॉमर्स विषय अध्यापकों के लिए विशेष प्रदर्शित कर पदोन्नति की जाए और वंचित अध्यापकों को भी सम्मानित गौरवपूर्ण पद प्राप्त हो सकेंगे।

इस दौरान प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु ,गौरीशंकर खटीक, कानाराम चौहान निकिता सोनी,रेखा कुमारी माधव लाल गमेती ,रमेश चंद्र बामणिया, हेमेंद्र मिश्रा देवी काठात हरचंद सोलंकी आदि कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!