गाँव की चारागाह भूमि पर हो रहें अवैध खनन को रोकने की मांग को लेकर खनन माफिया के खिलाफ विठोली-रख्यावल ग्राम के ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

उदयपुर,कन्हैयालाल मेनारिया । मावली तहसील के विठोली-रख्यावल गाँव के ग्रामवासियों ने सोमवार को उदयपुर जिला कलेक्टर ताराचन्द मीणा, जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा एवं खनन विभाग के निदेशक को ज्ञापन सोंपकर विठोली गाँव की चारागाह भूमि पर हो रहें अवैध खनन को रोकने की मांग की। ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर खनन माफिया किशन सिंह राव के खिलाफ उचित कार्यवाही की मांग की, खनन माफिया पिछले एक माह से चारागाह की जमीन पर अवैध रूप से खनन कर रहा हैं। यहाँ पर लगभग पिछले 50 वर्षों से रख्यावल पंचायत के ग्रामवासी अपने पशुओं को चराते हैं, बडी मात्रा में यहाँ पर बडे बडे वृक्ष लगे हुयें हैं।

<script async src=”https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-4833985873730487″
crossorigin=”anonymous”></script>
<ins class=”adsbygoogle”
style=”display:block; text-align:center;”
data-ad-layout=”in-article”
data-ad-format=”fluid”
data-ad-client=”ca-pub-4833985873730487″
data-ad-slot=”2206740831″></ins>
<script>
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
</script>

खनन माफिया किशन सिंह राव इन वृक्षों को निरन्तर काट रहा हैं, और चारागाह की भूमि पर नाजायज कब्जा कर खनन कार्य कर रहा हैं, तथा खनन माफिया किशन सिंह राव ग्रामवासियों को जान से मारने की धमकी भी दे रहा हैं जिसकी ग्रामीणों ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर उचित कार्यवाही की मांग की। ज्ञापन देने में रख्यावल पंचायत के संरपच कान सिंह राव, ग्रामवासी तुलसीराम पटेल, छगन पालीवाल, कालु लौहार, नारायण गायरी, कैलाश पालीवाल, नारु पटेल, लक्ष्मीलाल पटेल, कैलाश गायरी आदि ग्रामीण उपस्थित रहें और उचित कार्यवाही की मांग की।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!