नशा मुक्त मावली अभियान

मावली,ओमप्रकाश सोनी । उपखण्ड अभिकारी श्रीकांत व्यास ने बताया की राज्य सरकार के आदेशानुसार एवं निर्देशानुसार दिनाँक 19 दिसम्बर को राज्य सरकार की विभिन्न फलेगशिप योजनाओं के सम्बंध में बैठक आयोजित की गई। जिसमें 19 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक सुशासन पखवाड़ा मनाया जाने के सम्बंध में आज मावली उपखण्ड पर चर्चा की गई। राज्य सरकार के आदेशानुसार सुशासन पखवाड़ा में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जायेगा। इसके अंतर्गत एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन ग्राम पंचायत थामला में दिनाँक 20 दिसम्बर को किया जायेगा।

जिसमे प्रातः 10 बजे साँय 6 बजे तक केम्प के रूप में आयोजित किया जायेगा। जिससे सरकार की समस्त फलेगशिप योजनाओं के सम्बंध में जानकारी दी जायेगी। एवं योजनाओं से सम्बंधित परिवादों का मोके पर निस्तारण किया जायेगा। साथ ही मावली उपखण्ड में नशा मुक्त मावली अभियान चलाया जाकर राजकीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयो में प्रार्थना सभा मे नुक्कड़ नाटक के द्वारा छात्र व छात्राओं को नशा मुक्त रहने का सन्देश दिया जायेगा। साथ ही छात्र छात्राओं एवं राजीविका समूह एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से टीम बनाई जाकर मावली के राजस्व ग्रामो एवं ग्रामसभा गली मोहल्लों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मावली उपखण्ड को नशामुक्त रहने का सन्देश दिया जायेगा।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!