सेमारी : भीमसागर तालाब में मिला युवती का शव
सेमारी,जितेन्द्र पंचोली । सेमारी थाना क्षेत्र के भीमसागर तालाब में सोमवार सुबह 9 बजे के करीब एक मानसिक एवं शारीरिक रूप से विकलांग एक युवती का शव मिला। सेमारी थानाधिकारी दौलत सिंह ने रिपोर्ट के अनुसार बताया कि रविवार दोपहर में 25 वर्षीय राखी कुंवर पुत्री केशर सिंह पंवार निवासी सेमारी बिना बताए घर निकल कर कही चली गई,जिसका आस-पड़ोस व रिश्तेदारों में पता किया पर कही नही मिली। सोमवार सुबह 9 बजे के समीप ढूंढते हुए परिजन तालाब किनारे पहुंचे जहां युवती का शव पानी मे तैरता नजर आया। घटना की सूचना सेमारी पुलिस थाने दी। जिस पर सेमारी थानाधिकारी दौलत सिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और शव को पानी बाहर निकाल कर सेमारी सीएचसी पर लाएं। जहां शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा।
