उदयपुर : शिल्पग्राम उत्सव 21 दिसम्बर से , राज्यपाल कलराज मिश्र करेंगे उद्धघाटन

• विभिन्न राज्यों के लोक कलाकार शिल्पकार करेंगे शिरकत
• पहली बार प्रतियोगिताओं का आयोजन भी

उदयपुर । पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की ओर से आगामी 21 से 30 दिसम्बर तक हवाला गांव स्थित शिल्पग्राम में ‘शिल्पग्राम उत्सव’ का आयोजन किया जायेगा जिसमें विभिन्न राज्यों के 800 से ज्यादा लोक कलाकार व शिल्पकार भाग लेंगे। उत्सव के दौरान केन्द्र द्वारा इस बार विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। उत्सव का उद्घाटन राज्यपाल कलराज मिश्र द्वारा 21 दिसम्बर को किया जायेगा।

केन्द्र निदेशक किरण सोनी गुप्ता ने बताया कि शिल्पग्राम उत्सव के दौरान दस दिन मुख्य रंगमंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे वहीं केन्द्र द्वारा पहली बार उत्सव में आम जनता के लिये ‘शिल्पग्राम उत्सव थीम पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता’-21 से 30 दिसम्बर, 24 दिसम्बर को किशोर उम्र के बालकों के लिये ‘क्ले माॅडलिंग प्रतियोगिता’ 25 दिसम्बर को महिलाओं के लिये मेंहदी प्रतियोगिता तथा का आयोजन 1 बजे से 3 बजे के दौरान किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि उत्सव के दौरान ही केन्द्र द्वारा चित्रकारों को आमंत्रित किया गया है जो मुुक्तकाशी चित्रण वर्कशाॅप के तहत शिल्पग्राम उत्सव की गतिविधियों को कैनवास पर उतारेंगे। श्रीमती गुप्ता ने बताया कि केन्द्र द्वारा बेणेश्वर धाम के संत मावजी के दो चोपड़ों का प्रलेखन छायांकन करवाया गया है। उत्सव के दौरान ‘संगम सभागार’ में चोपड़ों में निहित चित्रों की प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!