नगरपालिका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को तुरंत निलंबित करने एवं चुनाव कराने की मांग कर भाजपा मंडल ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन

कानोड़ में गुरुवार को अजमेर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने नगर पालिका कानोड़ के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार कर ले जाने पर उदयपुर जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा को भाजपा मंडल कानोड़ अनूप श्रीमाली के नेतृत्व में नगर पालिका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को तुरंत निलंबित कर एवं चुनाव कराने की मांग की। इसके बीच पूर्व मंडल अध्यक्ष भगवती लाल शर्मा, महावीर दक, नेता प्रतिपक्ष दीपक शर्मा, पवन व्यास आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उदयपुर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया।

दीपक शर्मा नेता प्रतिपक्ष नगरपालिका कानोड़

इनका कहना है कि

शिक्षा नगरी कानोड़ में पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े जाने शर्मसार करने वाला है। नगरपालिका में 3 साल से भ्रष्टाचार के अतिरिक्त कुछ भी नहीं हुआ ।बबूल कांड के पैसे आज तक पालिका में जमा नहीं हुए लाखों का सेल्फी पॉइंट सहित कई मुद्दे पर भ्रष्टाचार को लेकर हमने जिला कलेक्टर से मुलाकात कर तुरंत ही पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को बर्खास्त का नवीन चार्ज की मांग की।

दीपक शर्मा
नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका कानोड़

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!