नगरपालिका भिंडर के कर्मचारी बैठे धरने पर,पार्षद पर अशोभनीय व्यवहार का आरोप
वल्लभनगर । नगर पालिका भींडर में कर्मचारी शुक्रवार सुबह पालिका के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए। पालिका के कर्मचारी पेन डाउन हड़ताल पर पालिका कर्मचारी के साथ पार्षद द्वारा अशोभनीय व्यवहार को लेकर धरना दिया जा रहा है। आमजन के कार्य पूरी तरह हो रहे है प्रभावित , ईओ भीण्डर प्रतीक झा ने बताया जल्द सम्बंधित पार्षद के खिलाफ थाने में दर्ज करवाया जायेगा मामला