खबर का असर : विकास अधिकारी पंचायत समिति भींडर द्वारा नाला निर्माण हेतू किया निरीक्षण
बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । भींडर पंचायत समिति के ग्राम पंचायत बांसड़ा मुख्यालय पर स्थित बांसड़ा उदयपुर मुख्य रोड़ पर नाला नहीं होने से गंदी नालियों का पानी रोड़ पर बहता है एवं रोड़ के पास गंदा पानी कीचड़ फैला रहता है । जिससे स्कूल जाने वाले बच्चे बच्चियां एवं खेत पर एवं वहां से गुजरने वाले राहगीर नालियों की दुर्गंध से होते हैं परेशान ।

जिसको देखते हुए नाला निर्माण के लिए पंचायत समिति सदस्य भरतकुमार व्यास बांसड़ा ने पंचायत समिति की साधारण सभा में भी कई बार मुद्दा उठाया उसको देखते हुए सोमवार को विकास अधिकारी विशाल सीपा अपनी पूरी टीम सहित बांसड़ा गांव में निरीक्षण के लिए पहुंचे । और लंबाई चौड़ाई का अनुमान लगाया एवं जेईएन को निर्देश दिया की इसका कल ही मापतोल मेजरमेंट करके तुरंत लिखित में दो ताकि कार्य को शीघ्र चालू करवा सके । बीडीओ के साथ पंचायत समिति सदस्य एवं चेयरमैन ब्लॉक शिक्षा समिति भींडर भरतकुमार व्यास बांसड़ा के साथ जेईएन सुभाष यादव एवं पूरी टीम मौजूद रहे ।
