जोशी करेगी सॉफ्टबॉल खेल में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व

  • अमीषा जोशी का चयन भारतीय टीम में
  • थाईलैंड में होने वाली एशियन यूनिवर्सिटी महिला सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता जो की 14 से 17/12/2022 तक आयोजित होगी में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।

बाँसड़ा,कन्हैया मेनारिया । उदयपुर के कमलोद गांव की उभरती सॉफ्टबॉल खिलाड़ी अमीषा जोशी का चयन भारतीय सॉफ्टबॉल टीम में किया गया है । पिता अशोक जी जोशी की पुत्री अमीषा अब थाईलैंड में होने वाली एशियन यूनिवर्सिटी महिला सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता जो की 14 से 17/12/2022 तक आयोजित होगी में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। पिछले 6 वर्षों से सॉफ्टबॉल प्रशिक्षक कमलेश शर्मा के निर्देशन में कड़ी मेहनत कर रही अमीषा वर्तमान में मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी उदयपुर में बी.ए. अंतिम वर्ष में अध्ययन कर रही है, पढ़ाई में भी अव्वल रहने वाली अमिशा के ने टीलाखेड़ा के स्कूल में पढ़ते हुए 10वी में 67 एवम 12वी में 81प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे ।
जोशी की खेल उपलब्धिया इस प्रकार है,
2017 में 35 वी जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता,रोहतक हरियाणा में राजस्थान टीम से भाग लिया!
2019 में 37 वी जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता,तेलंगाना में राजस्थान टीम से भाग लिया। 2019 में 64 वी स्कूल नेशनल खेल प्रतियोगिता ,नागपुर, महाराट्र में राजस्थान टीम से भाग लिया तथा इस उपलब्धि हेतू उदयपुर जिला कलेक्टर महोदय द्वारा गणतंत्र दिवस पर सम्मान प्राप्त किया। 2021ऑलइंडिया इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट,हरियाणा में भाग लिया!
2021 राष्ट्रीय सीनियर सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता,अनंतपुरी आंद्रप्रदेश में राजस्थान टीम के उपकप्तान के रूप में भाग लिया!
अभी हाल है में थाईलैंड में होने वाली एशियन यूनिवर्सिटी महिला सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता जो की 14/12/2022 से 17/12/2022 तक आयोजित होगी उसमे भारतीय टीम में भाग लेंगी!
यह जानकारी अमिषा के कोच कमलेश शर्मा ने विप्र फाउंडेशन के उदयपुर देहात जिला( पूर्वी) के मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता को दी ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!