महिला से दुष्कर्म और धमकाने का आरोपी पुलिस गिरफ्त में

उदयपुर । प्रतापनगर थाना पुलिस ने महिला से दुष्कर्म और उसे धमकाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट में महिला ने बताया कि शादी की बात चलने से धीरज रावल से मेलजोल था। आरोपी ने विश्वास में लेकर शारीरिक संबंध बनाए। अनबन से 6 माह पूर्व दोनों ने दूरियां बना ली, लेकिन आरोपी ब्लैकमेल करने लगा। महिला का कहना है कि 4 दिसंबर को उसकी शादी हुई, फिर भी युवक ब्लैकमेल कर रहा था कि उसके फोटो- वीडियो वायरल कर देगा। पति को भी धमकियां दीं। 9 दिसंबर की रात को महिला अपने घर में थी। तभी धीरज आया और दुष्कर्म का प्रयास किया।

via : dB

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!