इंटर कॉलेज तीरंदाजी प्रतियोगिता में राणा प्रताप महाविद्यालय के छात्र-छात्रा ने जीते पदक

वल्लभनगर । राणा प्रताप शा.शि. प्र. महाविद्यालय एवं महिला शि. प्र. महाविद्यालय भींडर के छात्र-छात्रा ने सुखाड़िया विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज तीरंदाजी प्रतियोगिता में पदक जीते।

शारीरिक शिक्षक धनंजय चौबीसा ने बताया कि महाविद्यालय के छात्र-छात्रा ने हरेंद्र सिंह राव, नरेंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जिसमे शंकर लाल मीणा ने 30 मीटर तीरंदाजी स्पर्धा में गोल्ड मेडल व सपना मीणा ने रजत पदक प्राप्त किया। दोनों खिलाड़ी पंजाब के चंडीगढ़ में सुखाड़िया विश्वविद्यालय से प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस उपलब्धि पर राणाप्रताप संस्थान के अध्यक्ष गणपतलाल मेनारिया, डायरेक्टर राजेंद्र मेनारिया, रमेश पंड्या, योगेंद्र सिंह योगी, केसर सिंह भंडारी ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामना की।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!