वल्लभनगर में भाजपा का खत्म होगा वनवास, गांव के गांव थाम रहे भाजपा का दामन

जाट का देसी अंदाज व झाला की सादगी रास आ रही लोगों को

बांसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । चौदह साल भगवान श्री राम के वनवास काल के बाद जिस तरह राम राज्य की स्थापना हुई थी उसी तरह शायद वल्लभनगर में भी चौदह साल के लंबे अंतराल के बाद 2023 में भाजपा के राम राज्य की स्थापना की राह आसान होती दिख रही है। प्रदेशभर की तर्ज पर वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में चल रही भाजपा की जन आक्रोश यात्रा के दौरान जहां एक और लोग कांग्रेस सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश प्रकट कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के कई गांव के गांव अपना समर्थन देते हुए भाजपा का दामन थाम रहे हैं। भाजपा के कई दिग्गज नेता, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ पदाधिकारी जो बीते कुछ सालों से अन्य पार्टियों का दामन थाम चुके थे लेकिन वह पुनः अपनी राष्ट्रवादी पार्टी मैं लौट रहे हैं।


इधर भिंडर ग्रामीण मंडल क्षेत्र में जन आक्रोश यात्रा को संबोधित करते हुए भाजपा विधानसभा प्रभारी जनाक्रोश यात्रा संयोजक हिम्मत सिंह झाला ने वल्लभनगर में काबीज एक ही परिवार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जनता को झूठे झांसों में लेकर सत्ता पर काबिज होते आ रहे हैं लेकिन इस बार हमने भी मन बना लिया है कि यहां व्यक्ति विशेष नहीं बल्कि भाजपा का कमल ही हमारे लिए सर्वोच्च होगा और उसी कमल को हम लंबे अंतराल के बाद पुनः वल्लभनगर की बागडोर सौंपेंगे। जनसभाओं को संबोधित करते हुए जनाक्रोश यात्रा प्रभारी पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट ने कहा कि जिस तरह वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के गांव के गांव इस राष्ट्रवादी विचारधारा वाली पार्टी का दामन थाम रहे हैं उससे यह तय है कि आने वाले चुनाव में पुनः भाजपा वल्लभनगर की सत्ता में काबिज होगी।

इन गांवों में पहुंची जन आक्रोश यात्रा…
जन आक्रोश यात्रा भिंडर ग्रामीण क्षेत्र के भड़का धूणी पर रात्रि विश्राम के बाद सुबह मां भवानी की विधिवत पूजा अर्चना व गुरुदेव के आशीर्वाद के साथ सातवें दिवस की यात्रा आरंभ हुई जो कुंथवास पहुंची जहां बालाजी मंदिर पर जन चौपाल का आयोजन हुआ उसके बाद यात्रा नांगलिया, धावड़ीया जनसंपर्क कर बगड़ पहुंची जहां जन चौपाल का आयोजन हुआ उसके बाद यात्रा बूथ स्तर के गांव से होते हुए खेरोदा पहुंची जहां पूरे कस्बे में जन संपर्क करते हुए नुक्कड़ सभा का आयोजन किया एवं वहां से भोपा खेड़ा जन संपर्क करते हुए यात्रा अमरपुरा पहुंची जहां जनसंपर्क किया गया उसके बाद यात्रा आसपास के गांव से होते हुए बांसड़ा पहुंची जहां जनसभा का आयोजन हुआ।

यात्रा में यह रहे मौजूद…

भिंडर ग्रामीण मंडल में पहुंची इस जन आक्रोश यात्रा के दौरान भाजपा जिला मंत्री भंवर लाल भट्ट, भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष सनी पोखरना, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पुष्कर जोशी, मेनार मंडल अध्यक्ष विजय लाल मेनारिया, वल्लभनगर प्रधान देवी लाल नंगारची, जनाक्रोश यात्रा मीडिया प्रभारी पंचायत समिति सदस्य भरत कुमार व्यास बांसड़ा, ओबीसी मोर्चा मेनार मंडल अध्यक्ष भरत चौधरी, पंचायत समिति सदस्य रतन सिंह राठौड़, कालू लाल मीणा, वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम मेनारिया, ऊंकार वालिया, पूर्व सरपंच नाना लाल मीणा, शक्ति केंद्र प्रभारी दिलीप चौबीसा, नंदलाल व्यास, पुष्कर राज मेनारिया, प्रकाश जाट, लच्छीराम माली, प्रकाश माली बगड़, गौतम मीणा सहित वल्लभनगर भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!