उदयपुर एयरपोर्ट पर 24 घंटे ड्यूटी करने वाले ब्लैकी, सुपरबॉय और बुश रिटायर्ड

  • पैरामिलिट्री के बड़े अधिकारियों ने दी पार्टी
  • खुली जिप्सी में बैठकर दी विदाई.

ब्लैकी, सुपरबॉय और बुश नाम के ये डॉग 24 घंटे ड्यूटी पर मुस्तैद रहते थे। साल 2012 में इन्हें करीब 7 महीने की उम्र में ड्यूटी पर लाया गया था। इससे पहले 6 महीने की कठिन ट्रेनिंग हुई थी।

इसके बाद से इन्हें एयरपोर्ट पर ड्यूटी का जिम्मा मिला। इनके रहने के लिए एयरपोर्ट परिसर में अलग से कमरे बने हैं। सीआईएसएफ के इन डॉग्स की हैंडलिंग जी.नवीन, हरि सिंह, सनातन हेमराज और देवजीत सोनोवाल करते आ रहे थे।

निस्वार्थ जुड़ते हैं डॉग, इसलिए ऐसे सम्मान के हकदार:

डिप्टी कमांडेंट एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट अतुल भनौत्रा ने बताया कि मनुष्य तो किसी स्वार्थ से अपने पेशे से जुड़ता है, लेकिन ये डॉग निस्वार्थ भावना के साथ बड़े ही वफादारी से ड्यूटी देते हैं।

ये उस सम्मान और अभिनंदन के लिए डिजर्व करते हैं। जो हमने इन्हें रिटायरमेंट के वक्त दिया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!