सनातन धर्म विरोधी राक्षस रूपी कांग्रेस को करना होगा खत्म-हिम्मत सिंह झाला
वल्लभनगर विधानसभा के गांव गली तक पहुंची जन आक्रोश यात्रा
वल्लभनगर,कन्हेयलाल मेनारिया । कांग्रेस सरकार की विफलताओं के खिलाफ प्रदेश भर में शुरू हुई भाजपा की जन आक्रोश यात्रा के तहत वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में रविवार शुरू हुई यह आक्रोश यात्रा भटेवर में रात्रि विश्राम के बाद सोमवार अल सुबह अमलेश्वर महादेव मंदिर भटेवर में पूजा अर्चना व दर्शन के बाद भटेवर कस्बे में पहुंची जहां पदयात्रा जन संपर्क करते यह आक्रोश यात्रा हर बूथ स्तर के गांवों से गुजरते हुए मेनार पहुंची जहां स्थानीय ग्राम वासियों द्वारा जन आक्रोश यात्रा का पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया ।

यहां आयोजित जन चौपाल को संबोधित करते हुए यात्रा संयोजक हिम्मत सिंह झाला ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम करने वाली कांग्रेस सनातन धर्म के साथ भी जघन्य खिलवाड़ कर रही है अब इस राक्षस रुपी सनातन धर्म विरोधी कांग्रेस को खत्म करने का समय आ गया है, वल्लभनगर की विधायक व परिवारवाद पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब आजादी के बाद से लगातार सत्ता में काबिज होने के बावजूद भी अधूरे सपने पूरे नहीं हुए और वल्लभनगर क्षेत्र आज भी विकास को तरस रहा है, सालों तक राज करने वाले इस परिवार ने जनता के साथ खिलवाड़ किया है, झाला ने क्षेत्रीय विधायक पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विधायक बड़े बुजुर्गों की भाभीसा बनकर नहीं बल्कि एक विधायक बनकर जनता का काम करें, जनता वक्त का इंतजार कर रही है और अबकी बार वह जवाब मिलेगा जिसे इस परिवार ने कभी सोचा भी नहीं होगा। झाला ने कहा कि परिवार की नहीं जनता की सरकार चुनों और इस परिवारवाद से हमेशा के लिए आजादी लो।

मेनार से यात्रा रूंडेड़ा होते हुए किकावास जन संपर्क कर तारावट पहुंची जहां पदयात्रा के बाद धमानिया में जनसंपर्क चौपाल सभा का आयोजन हुआ जिसे संबोधित करते हुए जन आक्रोश यात्रा प्रभारी कपासन पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट ने ग्रामीणों को इस सरकार की विफलताओं के बारे में बताते हुए कहा कि इस सरकार के राज में जितने अपराध हो रहे हैं उतने शायद देशभर में कहीं नहीं हुए होंगे लेकिन प्रदेश के मुखिया और यह भ्रष्ट कांग्रेस पार्टी आपसी खींचातान और अपनी खुद की लड़ाई में व्यस्त हैं, जाट ने कहा कि यह सरकार किसानों का खून चूसने का काम कर रही है। यात्रा धमानिया जनसंपर्क के बाद नवानिया पहुंची जहां पदयात्रा नुक्कड़ सभा हुई उसके बाद यात्रा अन्य बुथ मुख्यालयों से होते हुए खरसाण पहुंची जहां जन चौपाल का आयोजन हुआ।

कांग्रेस व जनता सेना से भाजपा में आए सैकड़ों कार्यकर्ता…
भाजपा द्वारा निकाली जा रही इस जनाक्रोश यात्रा के दौरान ही भाजपा मोदी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस, जनता सेना सहित अन्य पार्टियों को छोड़कर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा की सदस्यता लेने वाले कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम मजबूरी में उन पार्टियों में चले गए लेकिन वहां से परेशान होकर पुनः अपने घर में पहुंच गए हैं अब तन मन धन से इस पार्टी की सेवा करेंगे।

यात्रा में यह रहे मौजूद…
भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा कार्यसमिति सदस्य धनराज अहिर, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, जिला मंत्री भंवरलाल भट्ट, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मीलाल मेनारिया, वल्लभ नगर मंडल प्रभारी शंभू सिंह राणावत, कुराबड़ मंडल अध्यक्ष गंगाराम डांगी, मेनार मंडल अध्यक्ष विजय लाल मेनारिया, वल्लभनगर मंडल अध्यक्ष रूप गिरी गोस्वामी, वल्लभनगर प्रधान देवीलाल नंगारची, कुराबड प्रधान प्रतिनिधि देवी लाल मीणा, वल्लभनगर उप प्रधान रोशन मेहता, जन आक्रोश यात्रा के मीडिया प्रभारी एवं पंचायत समिति सदस्य भरतकुमार व्यास बांसड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता पुरुषोत्तम शर्मा, उंकार वालिया, भटेवर सरपंच हेमंत अहिर, पूर्व सरपंच भगवती लाल मेनारिया खरसाण, प्रेम सिंह राजपूत, पंचायत समिति सदस्य रतन सिंह राठौड़, मेनार पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि पुरुषोत्तम मेनारिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष लालू राम गाडरी, सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश सुथार, अधिवक्ता मुकेश मेनारिया, चंदा डांगी, हीरालाल अहिर, अर्जुन लाल, हुक्मीचंद, गौतम मीणा, महामंत्री दिलीप मेनारिया, उपाध्यक्ष पूरण डांगी, पप्पू गुर्जर, तरुण जाट, रमेश प्रजापत, सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता व इस जनाक्रोश यात्रा के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे ।
