आदिब्रम्हा आदिनाथ फाउंडेशन ने विद्यार्थियों को बांटे स्वेटर

बाँसड़ा,कन्हेयालाल मेनारिया । अतिशय क्षेत्र अडिंदा पार्श्वनाथ में आदिब्रह्मा आदिनाथ फाउंडेशन ,भींडर द्वारा मुनि शुभम सागर महाराज मुनि सक्षम सागर महाराज के पावन सानिध्य में मंगलवार दोपहर श्री पार्श्वनाथ विद्या मंदिर स्कूल ,अडिंदा के 22 विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण किए गए । इस अवसर पर संस्था निदेशक अनिल स्वर्णकार ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा आचार्य सुनील सागर महाराज की मंगल प्रेरणा से 25 नवंबर से जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण और झुग्गी झोपड़ियों में, रोड किनारे फुटपाथ पर निवास करने वाले गरीब जरूरतमंद लोगों को कंबल का निशुल्क वितरण किया जा रहा है। स्वेटर कंबल वितरण अभियान के तहत मुनिश्री के सानिध्य में बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए। मुनि शुभम सागर महाराज ने कहा कि छोटे बच्चे गीली मिट्टी की तरह होते हैं जिस प्रकार गीली मिट्टी को कोई भी आकार देकर अच्छी वस्तु बना सकते हैं। उसी प्रकार छोटे विद्यार्थियों को बचपन में शिक्षा एवं संस्कार देकर उनका जीवन मंगलमय कर सकते हैं। इस अवसर पर इस अवसर पर महावीर प्रसाद हाथी, दिनेश जैन, मोहनलाल जैन , दीपक जैन , चंद्रशेखर मालवीय सहित भिंडर ,ओरवाडिया के कई श्रावक श्राविकाए मौजूद थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!