आदिब्रह्मा आदिनाथ फाउंडेशन ने जरूरतमंद लोगों को बांटे कंबल
बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । आदिब्रम्हा आदिनाथ फाउंडेशन ,भींडर द्वारा आचार्य सुनील सागरजी महाराज की मंगल प्रेरणा से प्रारंभ स्वेटर एवं कंबल वितरण अभियान के तहत कानोड़ नगर पालिका क्षेत्र में दावतों का फला मे जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए । बच्चो को बिस्किट पेकेट वितरण किए । इस अवसर पर संस्था निदेशक अनिल स्वर्णकार, सुनील स्वर्णकार, कानोड़ नगर पालिका पूर्व चेयरमैन अनिल शर्मा, कोमल कामरिया मौजूद थे। फाउंडेशन द्वारा 25 नवंबर से निरंतर भिंडर कानोड़ क्षेत्र में जरूरत मंद विधार्थियो को स्वेटर और गरीब लोगो को कंबल वितरण किए जा रहे है।
