हनुमान मंदिर में चोरी
मावली,ओमप्रकाश सोनी । उदयपुर जिले के मावली उपखण्ड पर हनुमान मंदिर अखाड़ा वाले मन्दिर पर कल रात को चोरी हो गई मन्दिर के पुजारी विष्णु दास ने बताया कि कल रात साउंड सिस्टम ,डी. वी.आर,मक्का व अन्य सामान ले गए ग्रामीणों ने बताया कि पहले करीब तीन बार चोरी हुई उसका भी अभी तक सुराग नही लगा पुजारी व ग्रामीण घीसू लाल लावटी व अन्य गणमान्य नागरिक ने जाकर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरू कर दी ।

