निराश्रित भटक रही गाय की चिकित्सा की गई
बाँसड़ा,कन्हैया लाल मेनारिया । निकटवर्ती भिंडर उप खंड के अंतर्गत केदारिया बस स्टैंड पर असहाय निराश्रित गाय फटके रही थी जिसका गर्भाशय बहुत ज्यादा मात्रा में बाहर निकला हुआ था जिस के बारे में श्री नागेश्वर पारसनाथ गौशाला के संस्थापक प्राणी मित्र श्याम चौबीसा से बात करी उन्होंने गाय को गौशाला में भिजवाने को कहा गया उसके बाद स्वयं चौबीसा ने लग कर रात्रि 8:00 बजे तक चिकित्सीय सहायता से कांटे को बड़ी मशक्कत के बाद बिठाया गया ।गाय का कांटा विगत चार-पांच दिन से निकला हुआ था बहुत कठोर हो गया था ।इसमें अनिल कुमार वैष्णव पशुधन सहायक बांसड़ा कालू ,शांति मीणा ने सेवा प्रदान करें और सारी चिकित्सीय दवाई सुविधा गौशाला द्वारा की गई।
