जोगभारती जी ने किया गौशाला बाँसड़ा का किया अवलोकन
बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । निकटवर्ती भिंडर उपखंड क्षेत्र के अंतर्गत संचालित श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ गौशाला बांसड़ा का जालौर निवासी प्रसिद्ध भजन गायक एवं नाथ संप्रदाय के अग्रणी व्यक्तित्व जोग भारती महाराज ने गौमाता को गुड खिलाकर गौशाला का अवलोकन किया गौशाला की ओर से प्राणी मित्र श्याम चौबीसा संस्थापक सचिव, संगठन महामंत्री हीरालाल मेनारिया संगठन मंत्री , दयाशंकर मेनारिया मंजू मेनारिया गवार्डी आदि ने गौशाला में स्वागत अभिनंदन किया गौशाला की व्यवस्था को देखकर जोग भारती ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा यहां की व्यवस्था बहुत अच्छी लगी अच्छी तरह से गोपालन किया जा रहा है हम स्वयं गौरवान्वित है कि आज गौ माता के दर्शन का अवसर इस धरती पर प्राप्त हुआ ।
