नाली का गंदा पानी सड़कों पर फेल रहा,आए दिन फिसलन की वजह से हो रही दुर्घटना,कोन लेगा सुध, ग्राम पंचायत या पीडब्ल्यूडी

बांसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । ग्राम पंचायत बांसड़ा के मुख्य मार्ग बांसड़ा अमरपुरा मार्ग पर गांव का गंदा नाली के पानी के नालियों के अभाव में रोड़ पर आने से आए दिन होती है दुर्घटनाएं । ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य रोड़ पर अधिकतर बड़े बड़े नाले बने हुए होने के बावजूद ग्राम पंचायत प्रशासन की अनदेखी के चलते रोड़ पर हमेशा पानी भरा रहता एवं बहता रहता है जिससे सुबह शाम स्कूल जाने वाले बच्चों सहित ग्रामीणों के खेत किए पर जाते समय मुख्य रोड़ होने की वजह से गाड़ियों के ज्यादा आवागण की वजह से सभी के कपड़ों शरीर पर गंदे पानी छिड़क जाता है जिससे उन्हें दुबारा या तो घर आना पड़ता है या गंदे कपड़ों में ही स्कूल एवं खेत पर जाना होता है ।

इससे ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है, बांसड़ा सरपंच को कहने पर पीडब्ल्यूडी की जिम्मेदारी बताते है एवं पीडब्ल्यूडी को कहने पर सरपंच की जिम्मेदारी बताई जाती है । अब गांव की निर्दोष जनता जाए तो जाए कहां ।पानी निकासी नहीं होने से सड़क टूट चुकी हैं जब तक पानी निकासी सही नही होने से सड़क बार बार टूट जाती हैं ग्रामीणों ने संबंधित ऊपर बड़े अधिकारियों एवं प्रशासन से उचित समाधान की मांग की है । उचित समाधान समय पर नहीं होने पर होने वाली दुर्घटनाओं के समस्त जिम्मेदार प्रशासन की रहेगी । ग्रामीणों ने बताया की समय पर पानी निकासी का उचित प्रबंध नहीं हुआ तो हम एवं हमारे स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे गबरागए है अब बहुत बड़ा रोड़ जाम कर आंदोलन के सिवाय कोई रास्ता दिखाई नहीं देता ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!