श्री राष्ट्रीय राजपुत करणी सेना ऋषभदेव के तहसील अध्यक्ष बने नटवर सिंह भूधर
ऋषभदेव,सत्यवीर सिंह पहाड़ा । श्री राष्ट्रीय राजपुत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह कटार, प्रदेश अध्यक्ष मनोहर सिंह घोड़ीवारा, संभाग अध्यक्ष गणपत सिंह दुलावत के निर्देशन में जिला अध्यक्ष जीवन सिंह सेनवाड़ा , जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) सतवीर सिंह पहाड़ा की मौजूदगी में वीर कल्लाजी राठौड़ मन्दिर भुधर में ऋषभदेव के कार्यकर्ताओं की बैठक आहूत की गई ।

जिसमें सर्व सम्मति से करणी सेना संगठन ऋषभदेव के तहसील अध्यक्ष पद पर संगठन के प्रति सच्ची लगन निष्ठा और सबको साथ लेकर चलने की भावना और संगठन के प्रति किए गए पिछले कार्यों को देखते हुवे ऋषभदेव के वर्तमान उपसरपंच को करणी सेना के तहसील अध्यक्ष पद पर नटवर सिंह भूधर को ऋषभदेव श्री राष्ट्रीय राजपुत करणी सेना के तहसील अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया जाता है ।

साथ ही तहसील उपाध्यक्ष पुष्पराज सिंह झाला, नागेंद्र सिंह परेड़ा, भारत सिंह भूधर, दिलीप सिंह अंजलाया, विकेंद्र सिंह ढेलाना, नीलकमल सिंह झाला महासचिव, जितेंद्र सिंह परेड़ा मीडिया प्रभारी, गुमान सिंह कोषाध्यक्ष, भोपाल सिंह सयुक्त सचिव, पुष्पेंद्र सिंह महामंत्री, महेंद्र सिंह , नेत्रपाल सिंह मीडिया प्रभारी, कल्याण सिंह महासचिव, जय सिंह सयुक्त सचिव, गुमान सिंह संगठन मंत्री, पुष्पेंद्र सिंह परेड़ा सांस्कृतिक मंत्री के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई,कार्यकारणी के पद का उपयोग किसी भी राजनीतिक पद के लिए नहीं किया जायेगा ओर संगठन के अनुशासन में रहकर संगठन के कार्य को पुरा करने की ज़िम्मेदारी दी जाती है, तहसील अध्यक्ष का कार्यकाल एक साल रहेगा इस मौके पर खेरवाड़ा तहसील अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह झुथरी , जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह झाला समेत सेकडो करणी सैनिक उपस्थित थे उक्त जानकारी जितेंद्र सिंह परेड़ा मीडिया प्रभारी ने दी।