मंदिर स्वर्ण शिखर प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए घर -घर बांटे पीले चावल
बेणेश्वर धाम प्रतिष्ठा महोत्सव,गांव -गांव में भक्तों को पीले चावल रखकर दे रहे निमंत्रण
कुराबड़,करण सिंह सिसोदिया । डूंगरपुर जिले के साबला स्थित बेणेश्वर धाम के हरी मंदिर स्वर्ण शिखर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रस्तावित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए आयोजन समिति के सदस्य गांव गांव पहुंचकर भक्तो को निमंत्रण दे रहे हैं शुक्रवार को दांतीसर, रोड़दा, उथरदा,खेड़ी में शांति लाल महाराज, लिंबा महाराज के नेतृत्व में मेवल क्षेत्र में मंगलवार से ढाणी ढाणी गुमकर भक्तो को न्योता दिया जा रहा है दोपहर करीब 1 बजे दांतीसर गांव में पहुंचकर भक्जनो ने गांव में पीले चावल रखकर 2 दिसंबर को प्राण प्रतिष्ठा,शिखर ध्वज कार्यक्रम में भाग लेने का न्योता दिया।इस दौरान गंगाराम गर्ग, ओंकारजी गर्ग,जयप्रकाश गर्ग, कांति लाल गर्ग, भंवर लाल प्रजापत,शंकरलाल मीणा आदि उपस्थित रहे।
