बिजली समस्या को लेकर विभाग को दिया भाजपा ने ज्ञापन

वल्लभनगर,कन्हैयालाल मेंनारिया । भाजपा प्रभारी हिम्मतसिंह जी झाला के नेतृत्व में भींडर एसडीएम मैडम को बिजली विभाग की अघोषित कटौती के खिलाफ एवं थ्री फेज की समय अवधि 5 घंटे से बढ़ाकर 6 घंटे या उससे भी ज्यादा समय बिजली किसानो को देने की मांग को लेकर एसडीएम मैडम के माध्यम से जिला कलेक्टर महोदय जी एवं राज्य सरकार व मुख्यमंत्री महोदय जी तक ज्ञापन पहुंचाकर समस्या का समाधान करवाने हेतु भींडर मंडल एवं भींडर ग्रामीण मंडल के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को ज्ञापन दिया । पंचायत समिति सदस्यकुमार व्यास बांसडा ने बताया की किसानों को थ्री फैज बिजली की डिमांड जमा होने के 3 माह 4 माह बाद भी आज दिन तक कनेक्शन नहीं दिया गया है जिससे किसानों को फसल बोने में और गेहूं की पीलाई में परेशानी हो रही है । पूछने पर संबंधित अधिकारी ट्रांसफार्मर नहीं होना बताते हैं । इन सभी समस्या एवं बिजली की समस्या का समाधान नहीं होने पर वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में बहुत बड़ा जगह-जगह पर विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा ।
इस मौके पर भींडर मंडल अध्यक्ष मुरली जी तिवारी, भींडर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पुष्कर जी जोशी, पंचायत समिति सदस्य एवं चेयरमैन शिक्षा समिति भींडर भरतकुमार व्यास बांसड़ा, पंचायत समिति सदस्य रतनसिंह झाला, कालूलाल मीणा, पूर्व पार्षद सवाईलाल लखावत, विनोद जी मौर्य, चमनलाल सोनी, गजेंद्र मेहता, सुरेश कंटालिया, विजयराज जनुतरीया, हीरालाल पंड्या, कृष्णगोपाल मुंदड़ा, इंद्रलाल फांदोत, जितेंद्रसिंह राठौड़, धीरज व्यास, विशाल व्यास, ओम सोनी, लक्ष्मणगिरी गोस्वामी, सुरेश चौबीसा, धनराज सालवी, कैलाश खारीवाल सहित भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!