सेमारी : लावारिस हालत में गाय का प्रसव,सुनसान जगह पर कुत्तो ने बछड़े पर किया हमला,सूचना पर गाय व बछड़े को पहुचाया गौशाला
- एक और लंपी ग्रसित गाय का हुआ गर्भपात
- तीन माह के मृत बछड़े का किया अंतिम संस्कार
उदयपुर जिले के सेमारी नगर के कुराड़िया रोड स्थित गौ शाला में पिछले दो माह से चल रहे लंपी बीमारी से ग्रसित पशुओ के रखरखाव व इलाज अभियान के तहत आज सुबह लंपी वायरस से ग्रसित एक गाय के गर्भपात होने से गाय ने तीन माह के मृत बछड़े को जन्म दिया जिसका स्वयं सेवको द्वारा विधिपूर्वक उसका अंतिम संस्कार किया गया हालांकि गाय अभी पूर्ण रूप से स्वस्थ है,बताया जा रहा है कि गाय के लंपि रोग होने के बाद विभिन्न दवाइयों के इलाज से अत्यधिक गर्मी होने से गाय का गर्भपात हुआ है ।

इसी तरह कस्बे के कल्याणपुर रोड पर कल शाम एक अन्य लावारिश गाय के प्रसव होने के बाद बछड़े को कुत्तो ने नोचना शुरू कर दिया था,जहा राहगीरों ने प्रसूता गाय एवम बछड़े की रखवाली करते हुए,गौ शाला के कार्यकर्ताओं को सूचित किया जिस पर स्वयं सेवी जगपाल सिंह जाट सहित एक अन्य व्यक्ति द्वारा प्रसूता गाय एवम बछड़े को गौ शाला में लाकर उसकी देखभाल व चारा पानी की व्यवस्था की गई।
रिपोर्टर जितेंद्र पंचोली
