सांसद सीपी जोशी ने सड़क से संसद तक उठाई आमजन की आवाज : ओम बिड़ला

जन्मदिन पर वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में हुए सेवा कार्य

वल्लभनगर,नितेश पटेल । चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी के जन्मदिन पर वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के मंडल मुख्यालयों व ग्रामीण अंचल में भाजपा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला के नेतृत्व में भाजपाइयों ने विभिन्न सेवा कार्य किए। इसके साथ ही वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र की 101 बालिकाओं को उनके परिजनों के साथ चित्तौड़गढ़ संसदीय मुख्यालय पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, सांसद सीपी जोशी के हाथों सुकन्या योजना के तहत बीमा करवाया गया। चित्तौड़गढ़ मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद सीपी जोशी को बधाई देने के लिए दिन भर क्षेत्र सहित प्रदेश भर के कई जनप्रतिनिधियों वरिष्ठ पदाधिकारियों का तांता लगा रहा। कार्यक्रम में पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि सांसद सीपी जोशी ने छात्र राजनीति से अपने जीवन की शुरुआत कर आमजन की समस्याओं को धरातल से संसद तक पहुंचाने में बहुत मजबूती के साथ कार्य कर रहे हैं आमजन की पीड़ा को संसद तक पहुंचाने में बखूबी अपने कार्य का निर्वहन कर रहे हैं साथ ही इनके द्वारा जो चिकित्सा कैंप लगाकर सेवा कार्य शुरू किया है यह भी आमजन के लिए काफी लाभदायक व सराहनीय कार्य है। कार्यक्रम में पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी, मावली विधायक धर्म नारायण जोशी, बड़ीसादड़ी विधायक ललित ओस्तवाल, कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर, भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम दक, वल्लभनगर भाजपा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी व क्षेत्र भर से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपाइयों द्वारा 51 किलो फूलों की माला से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा वल्लभ नगर मंडल अध्यक्ष रूप गिरी गोस्वामी, भिंडर मंडल अध्यक्ष मुरली मनोहर तिवारी, कानोड़ मंडल अध्यक्ष अनूप श्रीमाली, केरेश्वर मंडल अध्यक्ष शंकर लाल जाट, भिंडर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पुष्कर जोशी, कुराबड मंडल अध्यक्ष गंगाराम डांगी, मेनार मंडल अध्यक्ष विजय राज मेनारिया, वल्लभनगर प्रधान देवीलाल नंगारची, कुराबड प्रधान प्रतिनिधि कालू लाल मीणा, उप प्रधान रोशन मेहता, जिला परिषद सदस्य खुबी लाल रावत, मेघराज रावत, भिंडर पंचायत समिति सदस्य दिग्विजय सिंह झाला, कालू लाल मीणा, वल्लभ नगर पंचायत समिति सदस्य रतन सिंह राठौड़, पुरुषोत्तम मेनारिया, भरत व्यास, भंवर सिंह चुण्डावत, अमर सिंह सिसोदिया, लक्ष्मी लाल डांगी, बाबूलाल डांगी, गोविंद सरगरा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष नत्थै खान, भगवती लाल मेनारिया, सत्येंद्र सिंह झाला, पूर्व प्रधान मोहन मेनारिया, किशन डांगी, गिरीश, हीरा लाल डांगी, नवनीत ओदिच्य, दरजान सिंह, भंवर लाल जाट, भगवती लाल शर्मा, मदन जाट, राकेश आमेटा, खूबी लाल, प्रकाश जैन जिला उपाध्यक्ष, जिला मंत्री भंवरलाल भट्ट, मंडल प्रभारी शंभू सिंह राणावत, सुरेश कंठालिया, सवाई लाल लखावत सहित भाजपा के विधानसभा क्षेत्र से कहीं वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!