मोबाईल,पर्स व सोने चांदी के जेवरात लूटने वाली घटना का 6 घण्टे में पर्दाफाश सुखेर थाना पुलिस ने तीन अभियुक्त को किया गिरफ्तार

उदयपुर,नितेश पटेल । सुखेर थाना पुलिस ने मोबाईल,पर्स व सोने चांदी के जेवरात लूटने वाली घटना का 6 घण्टे में पर्दाफाश कर तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
सुखेर थानाधिकारी संजय शर्मा ने बताया की 31 अक्टूबर को प्रार्थीया पायल राजपुत पति मुकेश सिंह राजपुत निवासी शोभागपुरा उदयपुर ने थाना सुखेर पर रिपोर्ट पेश की कि करीब 9:30 पीएम पर मैं मेरे ससुर उदयसिंह और ननंद चाँदनी हम तीनो मेरी स्कुटी से सी.पी.एस स्कुल की तरफ से शोभागपुरा की तरफ आर रहे थे तभी एक सफेद स्कूटी पर तीन लड़के सी.पी.एस स्कूल से हमारा पीछा करते आए और शोभागपुरा जाने वाले रास्ते की तरफ हम पहुचे ही थे की ये तीनो झपटा मारकर में पर्स छिन कर भाग गये मेरे पर्स मे 500 रुपये सोने की बालिया चांदी की अंगुठी ओर मेरा आई डी कार्ड था।यह तीनो लड़के जिस स्कूटी पर आए तीनों के लम्बे बाल थे एक की दाढ़ी बढी हुई थी एक ने जैकेट एवं दुसरे ने हरे रंगे का जैकेट पहन रखा था।यह तीनो मेरा पर्स छिनकर शोभागपुरा गांव की तरफ भागे है जिस पर प्रकरण दर्ज कर अभियुक्त की तलाश प्रारम्भ की गई। थानाधिकारी शर्मा ने बताया की घटना की गम्भीरता को देखते हुए टीम गठित की जाकर अज्ञात अभियुक्तगणों का पता करने के निर्देश दिये।जिस पर थाने की टीम उप निरीक्षक रोशन लाल,हैड कांस्टेबल सुनील विश्नोई,कांस्टेबल ओमप्रकाश, सुमित यादव तथा गोविन्द सिंह की टीम द्वारा अथक प्रयास कर प्रकरण दर्ज होने के 6 घण्टे के समय में अज्ञात अभियुक्तगणों का पता किया तथा अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया जाकर बापर्दा रखा गया है।घटना में प्रयुक्त स्कूटी को जब्त किया गया है।अभियुक्तगणों ने पूछताछ में अन्य थाना क्षेत्रों में भी लूटपाट की घटनाएं करना स्वीकार किया है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!