गौशाला बांसड़ा में गोपाष्टमी पर गोवर्धन व गौ पूजन के साथ नवरात्रि संपन्न, गोवर्धन को धराया छप्पन भोग
बाँसड़ा,कन्हैया लाल मेनारिया । निकटवर्ती श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ गौशाला बांसड़ा में दीपावली से प्रारंभ होकर गोपाष्टमी तक आयोजित को नवरात्रि महोत्सव का गोवर्धन एवं गौ पूजन के साथ संपन्न हुआ । गौशाला अध्यक्ष भरत जारोली ने बताया कि नित्य प्रति वर्ष की भांति गौशाला प्रांगण में ही गोपालक द्वारा गोपाल सहस्त्रनाम पाठ एवं साँय कालीन सत्र में श्रीमद् भागवत कथा का वाचन कर गोवंश को प्रभु संकीर्तन के साथ कथा का रसास्वादन कराया। इस अवसर पर गौपय व्रत का पालन करते हुए प्रभु के नाम का संकीर्तन किया गया। गाय भगवान की भी भगवान है क्योंकि गाय की सेवा करने के लिए गोपाल कृष्ण शिव गोपाल कहलाए ओर गौ सेवा का मान बढ़ाया। आज गौशाला में विशेष तौर से गोवर्धन पर्वत की स्थापना कर गोवर्धन पूजा विशेष रूप से आयोजित की गई । जिससे व्यक्ति वृंदावन जाकर परिक्रमा ना कर सके वह गौशाला में आकर गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा कर अपने पुण्य का अर्जन प्राप्त कर सकते हैं कथा व्यास से बताया गया कि मानव जन्म क्षणभंगुर है राजा परीक्षित को सुखदेव जी जैसा सद्गुरु प्राप्त हुआ जिससे उनकी सद्गति हुई और व्यक्ति को जीवन में प्रत्येक जीव पशु पक्षी आकाश जो चराचर जगत उसे सीखने की आवश्यकता है क्योंकि आकाश हमेशा निस्वार्थ भाव से आपको छाया प्रदान करता है चीटियां अपने जीवन में एकत्र नहीं करती इस प्रकार जीवन में प्रभु नाम के धन संग्रह करने मात्र से व्यक्ति परम गति को प्राप्त हो जाता है आज कथा में डॉक्टर जयकिशन नागपाल नोडल पशु चिकित्सा अधिकारी भींडर, महामंत्री गोपाल कृष्ण चौबीसा, विमल प्रसाद लिखमावत, भीमराज मेनारिया, राजेश कुमार गर्ग, प्रकाश चंद्र चौबीसा, मिट्ठू लाल अहीर, हरिशंकर चौबीसा, मदन लाल चौबीसा, भगवतीलाल पंड्या, गोवर्धन सिंह शक्तावत, भगवान लाल शर्मा, प्रेम शंकर रामावत, पशुधन सहायक अभय सिंह राठौड़, श्यामलाल कुमावत, दिनेश कुमार मीणा, अजय कुमार एवं करण सिंह आदि कई भक्त उपस्थित रहे अतिथियों का स्वागत राधेश्याम शर्मा, उषा चौबीसा एवं खुमानी देवी ने किया।
