विहिप बजरंग दल द्वारा मेनार थंब चौक एक दीपक शहीदों के नाम कार्यक्रम के तहत दिये जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी

बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । दीपावली पर्व पर जहां एक तरफ पूरा देश उत्साह के माहौल में अपने परिवार के साथ खुशी मना रहा है, वहीं देश की सीमा पर सैनिक हमारी रक्षा के लिए तैनात हैं। इन्हीं में से कई सैनिकों ने देश के लिए अपनी शहादत दी है। सोमवार को दीपावली पर्व पर मेनार थम्ब चौक विहिप, बजरंग दल के जिलामंत्री रमेश सांगावत के नेतृत्व में अपने देश भारत की आकृति उकेरकर सीमा पर शहीद होने वाले वाले सैनिकों के नाम दीये जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि देकर दीपावली मनाई। जिलामंत्री सांगावत ने बताया कि दीपावली को देखते हुए व अमर शहीदों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सोमवार की शाम थंब चौक पर ‘एक दीपक शहीदों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें देश के लिये शहीद सैनिकों के साथ उदयपुर जिले के खेरोदा गांव के अरुणाचल प्रदेश में एडवांस्ड लाइट आर्मी हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त में शहीद हुए पायलट मेजर मुस्तफा जकीउद्दिन बोहरा के नाम दीपक जला श्रंद्धाजलि अर्पित की। वहीं भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाए गए। इस दौरान अशोक लुणावत, बंशीलाल मानावत, कमल लौहार, अधिवक्ता सुरेश चंद्र मेनारिया, धनराज लुणावत, मनोहरलाल दियावत, दिलीप ठाकरोत, अनिल तेली सहित अन्य मौजूद थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!