स्नैक केचर ने रुण्डेड़ा में साढ़े पांच फीट लंबा पकड़ा काला कोबरा सांप, सुरक्षित जंगल में छोड़ा

बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । उदयपुर जिले के रुण्डेड़ा गांव में मंगलवार को कन्हैयालाल जोशी (मिस्त्री) के धनलक्ष्मी वर्क्सशॉप के पीछे बाड़े में शाम को साढ़े 5 फीट लंबा काला कोबरा सांप आने से अफरा तफरी मच गई। कन्हैयालाल ने बताया कि वह शाम बाड़े में भैंसों, गायों को घास डालने के लिए गए तो एक कोने में सीढ़ियों के नीचे काला काफी लंबा कोबरा सांप फैन फैलाये बैठा था, देखते ही हाथ-पांव फूल गए और बाड़े से बाहर आकर पुत्र गोपाल को बताया, जिसके बाद कन्हैयालाल जोशी के पुत्र गोपाल ने इसकी सूचना फतहनगर कस्बे के सर्प मित्र गोविंद सुथार को दी, जिस पर गोविंद सुथार उसके साथी के साथ मौके पर पहुँचा। इस बीच मौके पर सर्प देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। गोविंद ने वहां जाकर देखा कि कोबरा सांप बाड़े में सीढ़ियों के नीचे छिप कर बैठा था। स्नैक केचर ने 2.30 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रैस्क्यू कर पकड़ा। सर्प मित्र गोविंद ने बताया कि कोबरा सांप काफी विषैला होता है इसके काटने से लोगों की जान चली जाती है। गोविंद ने सांप का रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा। इस दौरान अध्यापिका लक्ष्मी, मीरा मेनारिया, मुकेश मेनारिया, कैलाश सुथार, गोपाल मेनारिया, मांगीलाल हरजोत, जमनाशंकर मेघावत, दुर्गाशंकर मेनारिया, इंद्रमल सुथार मौजूद थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!