जैन सोश्यल ग्रुप प्लेटिनम का तपस्वी सम्मान व गरबा रास 2022 का आयोजन

जैन सोश्यल ग्रुप प्लेटिनम के संस्थापक अध्यक्ष जितेन्द्र हरकावत ने बताया कि ग्रुप का तपस्वी सम्मान व प्लेटिनम गरबा रास 2022 का आयोजन शुभ मंगल गार्डन एवं रिसोर्ट में 2 अक्टूबर, रविवार को किया गया । ग्रुप अध्यक्ष आशीष रत्नावत ने बताया कि कार्यक्रम सांय 6 बजे से दिप प्रज्वलन कर शुरुआत की गई , सर्वप्रथम ग्रुप के 13 तपस्वियों का पर्वाधिराज पर्युषण पर्व पर अलग अलग श्रेणी में की गई तपस्या पर तपस्वियों को मोमेंटो और उपरना ओढ़ा कर बहुमान किया गया जिसमे कोमल जैन 10 उपवास, आरती मेहता 9 उपवास, मुकेश वया 8 उपवास, प्रियंका मेहता 8 उपवास, वेदिका जैन 8 उपवास, राजवर्द्धन जैन 5 उपवास, दिलीप मेहता 5 उपवास, मनीष वगेरिया 4 उपवास, खुशबू सुराणा 3 उपवास, टीना सिसोदिया 3 उपवास, मनीष तलेसरा 3 उपवास, संदीप जैन 3 उपवास और सुनीता जैन 3 उपवास करने के लिए बहुमान किया गया । ग्रुप सदस्य कवि कमलेश जैन ने अपनी रचनाओं से तपस्वियों की अनुमोदना की तत्पश्चयात पारम्परिक गरबा वेशभूषा में पधारे सभी दम्पति सदस्यों और बच्चो ने पारम्परिक गरबा नृत्य कर भक्ति का भरपूर आनंद लिया ।

ग्रुप सचिव तनुजय जैन ने बताया कि ग्रुप सदस्य सुनीता जैन को कार्यक्रम का निर्णायक नियुक्त किया गया उनके द्वारा अलग अलग वर्ग में आयोजित गरबा नृत्य में निम्न प्रतियोगी को पुरुस्कृत किया गया । जिसमे सरप्राइज पुरस्कार श्रेणी में हेमेन्द्र किरण जैन, मनोज तारा शाह, मोनिका जैन, तमन्ना जैन और तोशी जैन को, 5 वर्ष तक के बच्चो में बेस्ट ड्रेस व नृत्य में दिविक जैन और सुवीर रत्नावत, 6 से 10 वर्ष के बच्चो में युगान और मोक्षी जैन , 10 से 18 वर्ष के बच्चो में भव्य और अर्चिता जैन को, राकेश सिंघवी को बेस्ट ड्रेसअप मेल में और ममता जैन को बेस्ट ड्रेसअप फीमेल में, नितिन सोनल कोठारी को बेस्ट कपल ड्रेसअप तथा मनीष कल्पा जैन को बेस्ट कपल ड्रेसअप व नृत्य के लिए चुना गया, सभी को मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया । कार्यक्रम में ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष प्रितेश जैन, मुकेश चपलोत, उपाध्यक्ष विपिन जैन, सहसचिव लोकेश जैन, कोषाध्यक्ष पंकज जैन, पी.आर.ओ एडमिन हेमेन्द्र जैन, पी.आर.ओ ग्रीटिंग्स सुमित खाब्या, कार्यकारिणी सदस्यों व सभी दम्पति सदस्यों की उपस्तिथि रही । कार्यक्रम का संचालन प्रितेश जैन द्वारा किया गया व आभार सचिव तनुजय जैन द्वारा दिया गया ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!