श्री श्री निष्कलंक भगवान का खेरवाडा में हुवा भव्य स्वागत

खेरवाडा से सतवीर सिंह पहाड़ा की रिपोर्ट । श्री हरि मंदिर स्वर्ण शिखर प्रतिष्ठा महोत्सव एवं अति विष्णु महायज्ञ निमित्त भगवान निष्कलंक की मूर्ति की रथ यात्रा का व परम पुजनीय गुरुजी अच्युतानन्द जी महाराज का खेरवाडा में ऐतिहासिक स्वागत स्वर्गीय सेठ मूलचंद जी S/O गुलाब जी मोड़ पटेल व स्वर्गीय प्रेमिला देवी धर्मपत्नी श्री मोतीलाल जी मोड पटेल की स्मृति में परम माव भक्त श्री भूपेंद्र कलाल,आजाद कलाल ,प्रकाश कलाल ,मोहन कलाल , जयकुमार कलाल,अशोक कलाल,भंवर कलाल,लोकेश कलाल एवं समस्त भोमटावाडा परिवार द्वारा भव्य ऐतिहासिक स्वागत किया गया । रथ यात्रा खेरवाड़ा सीमा के प्रारंभ से लगाकर भोमटावाडा हाउस तक लगभग 21 स्वागत द्वार व पूरे नगर भ्रमण में जगह जगह पर माव भक्तों के द्वारा पुष्प वर्षा व ड्रोन से पुष्प वर्षा की गई । रथ यात्रा में जालोद (गुजरात) के माव भक्तो के द्वारा गेर नृत्य करते हुए गुरुजी को कंधे पर बैठाकर नृत्य किया गया सभी भक्तो ने भी गुरुजी के साथ साथ भाव विभोर होकर नृत्य किया व महाप्रसाद का आयोजन किया गया अन्त में भोमटावाडा परिवार व समस्त भक्तो ने भजन कीर्तन करते हुए नम आंखों से गुरुजी को विदाई दी इस मौके पर कांग्रेस विधायक दयाराम परमार प्रधान पुष्पा मीणा, भाजपा पूर्व विधायक नानालाल अहारी भाजपा पूर्व प्रधान सालिगराम खराड़ी, सेवानिवृत प्रधानाचार्य कमला परमार,गणपति नवयुवक मंडल,अंबाजी सेवा समिति, साईं सेवा समिति,गोदावरी सेवा समिति ,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ,भारत विकास परिषद , श्री राम गौ शाला समिति ,बजरंग दल ,विश्व हिंदू परिषद , गणपति नवयुवक मंडल मोची वाड़ा ,विप्र फाउंडेशन , बाबा रामदेव मंदिर समिति व समस्त समाजों के प्रतिनिधि व सैकड़ों की संख्या में माव भक्त उपस्थित थे ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!