मां सरस्वती धाम कोचिंग क्लासेस ऋषभदेव लंपी वायरस के बचाव हेतु 1000 आयुर्वेदिक लड्डू बनाये
ऋषभदेव में मां सरस्वती धाम कोचिंग क्लासेस ऋषभदेव द्वारा गौ माताजी को लंपी वायरस से बचाने के लिए आज 100+ विधार्थियो और लोगो द्वारा मात्र 10 मिनट में 1000 + आयुर्वेदिक लड्डू तैयार करके पूरे ऋषभदेव क्षेत्र में और सभी आस-पास के गावों में भी वितरित किए गए । इस दौरान डायरेक्टर प्रियंक व्यास ने बताया की सभी ने आज गौ माता जी की रक्षा की शपथ भी ली और इस संकट की घड़ी में गौ माता जी की हर संभव मदद करने का भी संकल्प लिया ।

इस दौरान कोचिंग के डायरेक्टर प्रियंक व्यास, हिमांशु व्यास,गीता देवी व्यास,मीनाक्षी व्यास,चांदनी व्यास,डॉक्टर गणपत नागदा,जीतेश व्यास,हर्षित कुमार,विशाल,हर्षित मीणा,आदि समस्त कोचिंग के स्टाफ, छात्र-छात्राएं तथा कार्यकर्तागण उपस्तिथ रहे ।
इनपुट अशोक वैष्णव
