डांगी जागृति संस्थान का प्रतिभा सम्मान समारोह कल मां कुलदेवी प्रांगण खेमली पर होगा आयोजित
उदयपुर,नितेश पटेल । डांगी जागृति संस्थान का प्रतिभा सम्मान समारोह 25 सितंबर 2022 को मां कुलदेवी प्रांगण खेमली पर आयोजित होगा। समारोह में डांगी पटेल समाज की उन प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने सत्र 2021-22 में कक्षा 10वीं 12वीं स्नातक स्नातकोत्तर में 60% या अधिक अंकों से उत्तीर्ण की है तथा इस वर्ष सरकारी सेवा में लगे समाज के व्यक्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा।इस अवसर पर ब्लड डोनेट कैंप का आयोजित किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता मावली के पूर्व विधायक एवं मावली प्रधान पुष्कर लाल डांगी करेंगे एवं मुख्य अतिथि गुजरात के पूर्व मंत्री नरेंद्र भाई पटेल होंगे।समारोह में संस्थान के अध्यक्ष मेघराज,धुली राम,देवेंद्र,साहित्य संस्थान के सभी सदस्य उपस्थित रहेंगे। समारोह में समाज के युवा जन बुद्धिजीवी वर्ग में बड़े बुजुर्ग सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।
