देह व्यापार मे लिप्त दो दलाल गिरफ्तार

  • लड़कियों को इवेंट में नौकरी का झांसा दे कर देह व्यपार करवाते

गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने इवेंट में जॉब के नाम पर महिलाओं को प्रलोभन देकर देह् व्यापार में धकेलने के मामले में दो लोगो को गिरफ्तार किया है.

थानाधिकारी चैल सिंह के नेतृत्व में गठीत द्वारा नाकाबंदी के दौरान आरोपी जगदीश पटेल पिता गांग निवासी भैरवा थाना सराडा व मोहन सिंह उर्फ राहुल बजाज पिता उदय सिंह निवासी राजेन्द्र नगर जिला पाली हाल बेदला थाना सुखेर को गिरफ्तार किया गया व उनके कब्जे से एक स्र्कोपियो जब्त की है.

जानकारी के अनुसार गोवर्धनविलास थानाधिकारी चैल सिंह को मध्य रात्रि मुखबीर के ज़रिये सूचना मिली कि एक संदिग्ध कार उदयपुर शहर से बलिचा बाईपास की तरफ आ रही है। जिसमें कुछ देह व्यापार में लिप्त दलाल कुछ महिलाओं को प्रलोभन देकर लेकर जा रहे है.

सूचना मिलने पर बलिचा बाईपास तिराहा पर नाकाबंदी कर कार को रोका तो उसमे दो युवक आगे की सीट पर बैठे हुए पाये गये व कार की पिछली सीट पर चार महिलाएं बैठी हुई थी। पुलिस द्वारा महिलाओं से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वे उदयपुर से बाहर की है और यहाँ इवेंट सम्बंधित कार्य के लिए लाइ गई है। युवको ने पूछताछ में बताया कि महिलाओं को इवेंट कार्य का झांसा देकर उदयपुर बुलाया था लेकिन अब इवेंट कार्य के बजाय प्रलोभन देकर देह व्यापार करवाने हेतु साथ में ले जाना स्वीकार किया।

दोनों देह व्यापार की दलाली का कार्य करते है व महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार से महिलाओं को इवेंट के कार्य हेतु बुलाकर उनको प्रलोभन देकर उदयपुर शहर व आसपास के क्षैत्र में देह व्यापार का कार्य करवाते है। दोनों के विरूद्व पूर्व में भी देह व्यापार से संबंधित 03 प्रकरण दर्ज है.
पुलिस ने बताया कि आरोपी जगदीश पटेल व मोहन सिंह उर्फ राहुल बजाज दिल्ली, मुम्बई, गुजरात, बिहार, बंगाल से महिलाओं को इवेंट का कार्य करने का झांसा देकर उदयपुर बुलाते है व उन महिलाओं की फोटो को सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को भेजा जाता है। ग्राहक द्वारा फोटो पसंद करने के पश्चात उसकी रेट निधार्रित की जाती है व महिलाओं को इवेंट कार्य के बजाय देह व्यापार करने का प्रलोभन दिया जाता है व उनको स्वंय की कार में लेकर ग्राहक द्वारा तय स्थान होटल या फार्महाउस तक छोडा जाता है व इसके बदले उनसे 10,000-20,000रू तक की राशि प्राप्त की जाती है। जिसका कुछ हिस्सा उन महिलाओं को भी दिया जाता है।

टीम सदस्यः- चैल सिंह चैहान थानाधिकारी थाना गोवर्धनविलास, गणपत सिंह उनि, देवी लाल सउनि, कांस्टेबल दिनेश सिंह, जसवंत सिंह, घनश्याम सिंह

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!