आरएएस केसरलाल मीणा को बर्खास्त करने की मांग, विप्र समाज ने दिया राज्यपाल के नाम उपखंड अधिकारी वल्लभनगर को ज्ञापन

वल्लभनगर :- राजस्थान सरकार के आरएएस अफसर केसरलाल मीणा को बर्खास्त करने की मांग को लेकर विप्र समाज की ओर से राज्यपाल के नाम उपखंड अधिकारी वल्लभनगर श्रवण सिंह राठौड़ को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बताया गया कि कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर सरकार के आरएएस अधिकारी केसरलाल मीणा द्वारा एक मैसेज प्रसारित किया गया जो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें मीणा द्वारा मैसेज सोशल मीडिया पर डाला गया जिसमें हिंदू समाज एवं ब्राह्मण समाज के भावनाओं को भड़काने के उद्देश्य से हिंदू देवी देवताओं के बारे में अपमानजनक एवं अभद्रता पूर्वक शब्दों का मीणा ने इस्तेमाल किया है जिससे सभी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची, साथ ही ब्राह्मण समाज के बारे में काफी अपमानजनक, अभद्रता पूर्वक एवं हल्के शब्दों का इस्तेमाल किया है, जिससे ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत हुई है। मीणा ने जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी के पद पर रहते हुए अपनी ओछी मानसिकता का परिचय देते हुए देश की एकता अखंडता एवं संप्रभुता को खतरे में डाला गया है एवं वह मनुष्य जाति उन्माद एवं धार्मिक उन्माद फैलाने का गंभीर अपराध किया है, जिसकी विप्र समाज घोर निंदा करता है तथा इस आपराधिक कृत्य के लिए विप्र समाज में काफी जन आक्रोश है। वही विप्रवरो ने मीणा को बर्खास्त करने की मांग की। ज्ञापन देने में विप्र फाउंडेशन के देहात जिलामहासचिव प्रेमशंकर रामावत, तहसील वरिष्ठ अध्यक्ष अधिवक्ता हुक्मीचंद सांगावत, जिला संयुक्त सचिव श्रीलाल रूपज्योत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भीमलाल मेरावत, भगवती लाल रामावत, मोहनलाल मेरावत, तहसील उपाध्यक्ष छगन लाल मेनारिया, एडवोकेट मुकेश मेनारिया, एडवोकेट भगवान लाल मेनारिया, एडवोकेट राजमल मेनारिया, एडवोकेट दुर्गेश मेनारिया, एडवोकेट मुकेश गोपावत, ग्रामीण लक्ष्मीलाल रामावत, जीवन दावोत, रमेश मेनारिया, एडवोकेट मुकेश डांगी, यूथ इकाई अध्यक्ष मेनार एडवोकेट सुरेश मेनारिया, महामंत्री मांगीलाल सिंगावत आदि कई विप्र बंधु उपस्थित रहे।

इनपुट कन्हैयालाल मेनारिया

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!