बेकाबू हो रहा लंपी वायरस:जवाड़ा में 15 गोवंश लंपी से संक्रमण, पंचायत नही कर रहा पहल।

सरकार की दवाई नाम मात्र,किसानों को ईलाज हेतु आर्थिक नुकसान।

सलूंबर उपखंड क्षेत्र के जवाड़ा ग्राम पंचायत के 40 से अधिक और जवाड़ा मूलत गांव में 15 गोवंश लंपी से शिकार हो गए। ऐसे में सरकार को तरफ से कोई दवाई उपलब्ध नहीं है।पशुपालको को ईलाज हेतु विभागीय कर्मचारियों के पास दवाई की कमी के वजह संक्रमित गायों को बचाने के लिए निजी खर्च कर इलाज करवाने हेतु मजबूर होना पड़ रहा है स्थानीय पशु चिकित्सक समय पर ईलाज नही कर रहा है। दूर दराज से चिकित्सक को बुलाना पड़ रहा है गाय लंपी से इतना ग्रसित हो गई है की खानापीना,चलना आदि बंद कर दिया है ग्रामीणों ने पंचायत पर आरोप लगाते हुए कहा की आगे आकर चिंतित पशुपालक की और लंपी से संक्रमित पशु पर ध्यान नहीं दे रही, इसलिए पशुपालक किसानों को जल्द इलाज हेतु उक्त (डोज) दवाइयां उपलब्ध कराने की मांग रखी ।

इनपुट करण सिंह सिसोदिया

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!