उदयपुर जिले के समस्त ग्राम विकास अधिकारियों ने दिया कलेक्ट्रेट पर धरना
अंतरजिला स्थानांतरण वेतन विसंगति कैडर स्ट्रेंथन 3600 पे ग्रेड अतिरिक्त प्रभार भत्ता सहित 8 सूत्री मांगों को लेकर राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ का वादा खिलाफी आक्रोश नया नही न्याय चाहिये का धरना कलेक्ट्रेट पर दिया इस धरने में जिलेभर के 375 ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे और पूरे जोशो खरोश से नारेबाजी करते हुए सरकार से मांगे मानकर आदेश जारी करने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष शंकर लाल कुम्हार ने संबोधित करते हुए प्रदेश स्तर पर चल रही गतिविधियों की जानकारी दी और कहा कि संघर्ष से समझौते को आदेश में तब्दील करके ही आंदोलन वापस लेंगे। 1 सितम्बर से 10 सितम्बर तक जिला मुख्यालय पर धरना जारी रहेगा यहां तक भी सरकार नही मानी तो 11 सितम्बर से जयपुर में अनिश्चितकालीन अनशन किया जायेगा ।

धरने में जिलाध्यक्ष शंकर लाल कुम्हार उपाध्यक्ष दुरजान सिंह सिसोदिया जिला मंत्री हरीश सुथार कोषाध्यक्ष मुकेश जैन संयुक्त मंत्री दिनेश कटारा, दिलीप मीणा जिला प्रवक्ता जसवंत सिंह पुंडीर संगठन मंत्री बाबूलाल मीणा मीडिया प्रभारी शंकर स्वामी सहित सभी उपशाखाओं के अध्यक्ष मंत्री एवं सभी ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
इनपुट : जितेन्द्र पंचोली
