राजीव गांधी ओलम्पिक खेल 2022 का समापन

उदयपुर जिले की घोड़ासर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सरपंच राजेंद्र कुमार मीणा मुख्य शंकरलाल मीणा उप सरपंच तथा समस्त वार्ड पंच एवं गांव के गमेती बाबा तथा गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में आयोजित हुआ माननीय मूख्य अतिथि द्वारा कब्बड्डी खो-खो बालीबाल एवं क्रिकेट की विजेता-उप विजेता टीमों को प्रशस्ति पत्र एवं टोफी देकर सम्मानित किया गया।

पंचायत घोडासर के समस्त शिक्षकों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।अपने उदबोधन में आपने ब्लाक स्तरीय विजेता बनने का आह्वान किया कार्य क्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य लक्ष्मी नारायण मीणा ने सभी ग्राम वासियों तथा गणमान्यों का हार्दिक स्वागत अभिनन्दन करते हुए आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन अमृत लाल बुनकर द्वारा किया गया

रिपोर्टर जितेंद्र पंचोली

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!