विकास के कार्य प्राथमिकता से पूरे करवाये जायेंगे – डाक्टर परमार
खेरवाड़ा । विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डाक्टर दयाराम परमार ने कहा कि विधान सभा क्षेत्र खेरवाड़ा में विकास के कार्य प्राथमिकता से करवाये जा रहे हैं।
डाक्टर परमार उनकी अनुशंसा पर मुख्य मंत्री बजट घोषणा 2022-23 में खेरवाडा से राणी -छाणी स्टेट हाइवे नम्बर 48 गुजरात सीमा को जोड़ने वाली सड़क का नवीनीकरण के लिए 41.14 करोड रुपए स्वीकृत कार्य का उपखण्ड खेरवाड़ा के गोदावरी में स्टेट हाइवे सड़क का नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास करने के बाद आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के पद से समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। डाक्टर परमार ने कहा कि यह सड़क गुजरात सीमा को जोड़ती,इस क्षेत्र के ग्रामीणों को आने जाने में सुविधा होगी साथ ही रांची सीमा पर स्वागत द्वार बनाने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने नीति निर्धारित की है कि क्षेत्र में पुरानी सड़कें जो टूट गयी है उनक नवीनीकरण,मरम्मत का कार्य प्राथमिकता से करवाया जाय के अनुसार सभी सड़कों के मरम्मत एवं नवीकरणीय कार्य करवाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि विधान सभा क्षेत्र खेरवाड़ा के उपखण्ड खेरवाड़ा एवं उप खण्ड ऋषभदेव में 15 सों किलोमीटर की 400 (चार सौं) सड़कें हैं जो नवीनीकरण एवं मरम्मत योग्य हैं। मुख्य मंत्री बजट घोषणा 2022-23 में प्रत्येक विधायक को इस कार्य के लिए 10 करोड़ रुपए दिए हैं।इसी के तहत विधान सभा क्षेत्र खेरवाड़ा की सड़कों का नोन पेचेबल/मिसिंग लिंक नवीनीकरण,मरम्मत कार्य के लिए सड़कों के प्रस्ताव भेजे गए हैं,इनमें से 18 सड़कों की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी हो गई है,शेष रही सड़कों की भी स्वीकृति आने वाली है,जिनकी वित्तीय स्वीकृति जारी हो चुकी है उनकी शीघ्र ही कार्यवाही शुरू करवा दी जाएगी।उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग खण्ड खेरवाड़ा को निर्देश दिए कि नवीनीकरण सड़क की गुणवत्ता का ध्यान रखने की जिम्मेदारी आपकी है तथा सड़क का कार्य निर्धारित समयावधि में एक साल में पूर्ण करने के निर्देश दिए।इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
समारोह को विशिष्ट सार्वजनिक निर्माण विभाग खण्ड खेरवाड़ा के अधिशाषी अभियंता मोहम्मद यूनुस ने सम्बोधित करते हुए कहा कि नवीनीकरण सड़क खेरवाड़ा से राणी -छाणी का कार्य एक वर्ष में पूरा करने तथा गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखने का भरोसा दिया।
समारोह के मुख्य अतिथि विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डाक्टर दयाराम परमार,अध्यक्षता पंचायत समिति खेरवाड़ा की प्रधान पुष्पा मीणा,पंचायत समिति नयागांव प्रधान कमला देवी परमार,विशिष्ट अतिथि उप प्रधान पंचायत समिति नयागांव लवकुश सालवी,अधिशाषी अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग खण्ड खेरवाड़ा मोहम्मद यूनुस खान,ठेकेदार कल्पेश जैन,पंचायत समिति सदस्य थावरचंद डामोर,दामोदर लाल भणात,मणि देवी,अब्दुल रहीम मकरानी थे।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि विधायक डॉ दयाराम परमार ने भूमि पूजन कर शिलान्यास पट्टी का अनावरण किया।
इससे पूर्व पंचायत समिति नयागांव की प्रधान कमला देवी परमार ने अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी खेरवाड़ा प्रवक्ता गणेश मीणा, उपाध्यक्ष लक्ष्मण भगोरा,लक्ष्मण डामोर,फैज मोहम्मद मकरानी,महासचिव मोहनलाल औदिच्य,दिनेश मीणा,प्रदीप भणात दिनेश मीणा बडला,युवा कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रवि भावा,ब्लॉक सेवा दल अध्यक्ष धर्मिचन्द पाण्डोर,अनुसूचित जाति ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मोहन लाल मेघवाल,ग्राम पंचायत बलीचा कल्पेश डामोर,ग्राम पंचायत चितौड़ा सरपंच लिम्बाराम गरासिया,सरपंच किशोर भगोरा,भोमटावाडा सरपंच अजेय डामोर,थाणा सरपंच देवीसिंह गरासिया,असारीवाडा सरपंच सुरेश कुमार अहारी,बडला सरपंच टीना मीणा,चन्दुलाल मीणा,कान्ति लाल पटेल,मालीफला सरपंच रमण भगोरा, पूर्व सरपंच मनसुख डामोर,गौतम लाल पटेल,महेंद्र सिंह राजपूत,शंभुलाल खराड़ी,कांग्रेस पंचायत इकाई अध्यक्ष नानसिंह गरासिया,नाथूसिंह गरासिया, नटवरलाल खराडी,मूलीराम अहारी, व्यापार मंडल खेरवाड़ा अध्यक्ष प्रकाश कलाल,योगेश कलाल,नफीसा बानो, पूर्व बैंक मैनेजर बाबूलाल परमार, अर्जून लाल परमार,थावरचंद,रामजी पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
अन्त में प्रधान पुष्पा मीणा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।संचालन पूर्व व्याख्यता अमृत लाल सालवी ने किया।
इनपुट : नितेश पटेल
