गणपति बापा का हुआ आगमन , जयकारों से गूंजा नगर

उदयपुर जिले के सेमारी नगर क्षेत्र से है जहां दो वर्ष कोरोना काल की समाप्ति के बाद इस वर्ष फिर जोश खरोश के साथ गणपति स्थापना के कार्यक्रमो की धूम मची हुई है।
हालांकि पिछले दो वर्ष इन गणपति पांडालों में आंशिक रूप से गणपति प्रतिमाओं की स्थापना कर विसर्जन करना पड़ा था।
आज चतुर्थी के मौके पर भक्त श्रद्धालुओ ने घर घर श्री गणेश जी की प्रतिमाओ की विधि पूर्वक स्थापना कर पूजा आराधना शुरू की।नगर के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर बस स्टैंड गणपति चोक,पुरानी बावड़ी स्थल,सुथार मोहल्ला सालवी मेघवाल मोहल्ला,सहित दर्जनों मोहल्लों में गणपति स्थापना बड़ी धूमधाम से संम्पन की गई,वही दश दिनों तक प्रतिदिन पूजा पाठ आरती एवम विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान सहित कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।


बता दे कि नगर में सर्व प्रथम 1972 में सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर महाराष्ट्र की तर्ज में गणपति स्थापना की गई,जहा से निरंतर उस परंपरा को चलायमान रखते हुए बदलते समयानुसार आज भी मंदिर प्रांगण में गणपति स्थापना बड़ी धूमधाम से की जाती है,जहा लोगो की आस्था का एक विशेष स्थल बना हुआ है,नगर के बस स्टैंड के एक चोक पर युवाओं कार्यकर्ताओ ने गणपति स्थापना की जिसके बाद उस चोक का नाम गणपति चोक के नाम से मशहूर हुआ।पुरानी बावड़ी पर भी ग्रामीणो द्वारा प्रतिवर्ष गणपति स्थापना के बाद भजन सत्संग के कार्यक्रमो को धूम देखी जा रही है।

रिपोर्टर जितेंद्र पंचोली

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!