पशु चिकित्साली मेनार के वेटरनरी असिस्टेंट को मेनार ग्रामवासियों ने मोमेंटो देकर दी विदाई, डॉ का गांव में निकाला जुलूस
बाँसड़ा । पशु चिकित्सालय मेनार में कार्यरत पशु चिकित्सा सहायक/वेटरनरी असिस्टेंट डॉ. पवन कुमार पांडव के 35 साल की सेवाकाल पूरी होने पर 31 जुलाई 2022 को सेवानिवृत्त हुए, जिस पर रविवार को मेनार ग्रामवासियों ने पशु चिकित्सालय मेनार में विदाई समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में ग्रामवासियों ने डॉ पवन कुमार को श्रीफल भेंट कर, मेवाड़ी पाग पहनाकर, उपरणा ओढाकर एवं बर्ड बिलेज मेनार का मोमेंटो भेंट कर उनका स्वागत कर सम्मानित किया तथा गांव में ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला। पशु चिकित्सा अधिकारी, पशु चिकित्सालय मेनार डॉ. पुष्पा बिश्नोई ने कहा कि डॉ. पवन कुमार ने अपनी 35 साल की सर्विस मेनार मे ही पूरी की है, उनकी प्रथम नियुक्ति 1987 में पशुधन सहायक के रूप में मेनार में हुई और 2017 मे उनका वेटरनरी सहायक के रुप मे प्रोमोशन हुआ। इस दरमियान मेरे 9 माह के कार्यकाल में मैंने डॉ पवन कुमार से काफी कुछ सीखा। अभी लंपी वायरस के मेनार में 175 मामले आये थे, जिनको रिकवर करने में डॉ पवन कुमार का काफी अच्छा सहयोग रहा। डॉ पवन कुमार ने कहा कि मेनार में 35 साल के सेवाकाल में मेनार ग्राम वासियों का काफी अच्छा सहयोग रहा और हर कदम ग्राम वासियों द्वारा मेरी मदद की गयी। वही 17 नवम्बर 2021 डॉ. पुष्पा बिश्नोई की पशु चिकित्सा अधिकारी मेनार एवं लंपी स्किन डिजीज नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्ति हुई है, इनकी भी मेनार में प्रथम नियुक्ति ही है। ग्रामवासियों ने कहा कि डॉ पवन कुमार एक ईमानदार व्यक्ति है, इन्होंने अपना पूरा कार्यकाल बिना किसी दाग के गुजारा है। हम इनके बेहतर भविष्य की कामना करते हैं। इस दौरान प्रहलाद दियावत, कमलाशंकर दियावत, निमतलाल पुंडरोत, दीपेश एकलिंगदासोत, राधेश्याम दियावत, नारायण दियावत, रमेश लुणावत, रणजीत जैन, कालू दौलावत सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
इनपुट : कन्हैयालाल मेनारिया
