खेत पर चारा लेने गए किसान की मौत
खबर उदयपुर जिले के सेमारी थाना क्षेत्र के चंदोड़ा गांव में खेत पर घास लाने गए किसान की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार चंदोड़ा निवासी किसान हेमा पिता कुराजी मीणा सुबह 9 बजे अपने घर से खेत पर घास लाने का कहकर निकले, कई घंटों तक घर वापस नही पहुचने पर परिजनों ने खेतो में जाकर देख तो कुएं के निकट खेत मे उगी घास में पड़े मिले।अचानक ऐसी हालत में देख पत्नी के जोर जोर चिल्लाने पर आसपास पड़ोस के लोग मौके पर पहुचे और एम्बुलेंस को फोन कर किसान को सेमारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहाँ पर डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के दौरान उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया। मौत का कारण खेत में जहरीले जानवर के काटने की आशंका जताई गई।
रिपोर्टर जितेंद्र पंचोली
