पुलिस द्वारा निष्पक्ष कार्यवाही के आश्वासन के बाद परिजन शव के पोस्टमार्टम करवाने के लिए हुए तैयार

कुंडा गांव के पास पुलिस की मौजूदगी में सरपंच,मोतबिर व ग्रामीणों में चला वार्ता का दौर

सेमारी थाना क्षेत्र के कुंडा के काउड़ी फला के घने जंगल में गुरुवार शाम को पुलिस को पेड़ पर एक युवक के लटके होने की सूचना मिली जिस पर सेमारी थाना पुलिस के एएसआई मुकेश कुमार मय जाप्ता मौके पर पहुंचे मृतक की शिनाख्त को लेकर सोशल मीडिया पर फ़ोटो वायरल किया गया। मृतक के बड़े भाई ने मृतक धर्मेंश पिता दौलतराम मीणा निवासी जहात फला घोड़ासर के रूप में पहचान की। पुलिस ग्रामीणों की सहायता से शव को उतार कर सेमारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाकर मोर्चरी मे रखवाया गया। मृतक के परिजन व ग्रामीण शुक्रवार को सेमारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँच कर पुलिस पर मनमर्जी से शव को उतार लाने व मृतक की हत्या कर शव को फंदे से लटकाने की बात कहते हुए काउड़ी फला की एक लड़की के साथ धर्मेंश का प्रेम प्रसंग होने की बात कहते हुये लड़की व उसके परिवार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट पेश की व आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात को लेकर अड़ गये। थानाधिकारी दौलत सिंह ने कानूनी कार्रवाई करने की बात कही लेकिन मृतक के परिजन व ग्रामीण सेमारी अस्पताल से रवाना हो गए जिससे शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया शनिवार सुबह कुंडा के पास गांव के सरपंच पूर्व सरपंच मौतबीर व ग्रामीणों का पुलिस की उपस्थिति में वार्ता का दौर चला पुलिस ने ग्रामीणों व परिजनों के समक्ष अँधेरा होने की वजह से परिजनों के मौके पर पहुचने से पूर्व शव को उतारने की बात कही व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की निष्पक्ष कार्यवाही करने के आश्वासन दिया गया। जिसके बाद मृतक के परिजन तथा ग्रामीण पोस्टमार्टम करवाकर शव लेने को तैयार हुए। पुलिस के साथ सेमारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां पर मेडिकल बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया गया।

रिपोर्टर जितेंद्र पंचोली

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!