ग्राम विकास अधिकारी की हड़ताल से जनता के अटके काम
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ( पंजी ) जयपुर के निर्देशानुसार पूरे राजस्थान में ग्राम विकास अधिकारी संघ द्वारा वादा खिलाफी आक्रोश आंदोलन किया जा रहा है। संगठन के मांग पत्र पर शासन में उच्च स्तर पर हुए समझौता को लागू करवाने के लिए नया नही न्याय चाहिए आंदोलन किया जा रहा है । इस संदर्भ में ग्राम विकास अधिकारी संघ उपसाखा भींडर द्वारा विकास अधिकारी भींडर को ज्ञापन सौंपा गया ।

इस मौके पर अध्यक्ष प्रभुलाल यावद, उपाध्यक्ष सुनील कुमावत जिला प्रतिनिधि मुकेश हरितवाल , मंत्री राजू सोनी , बोलता राम मीना , विष्णु अग्रवाल, मनीष शर्मा, मनीष कुमार, गुलाब सिंह , प्रकाश शर्मा, खेमराज मीना, नारायण , जमना शंकर गर्ग ,बालू प्रजापत, लोकेंद्र सिंह तथा अन्य साथी उपस्थित रहे थे पिछले लगभग एक महीने से ग्राम विकास अधिकारी संघ का बहिष्कार होने से जनता परेशान हो रही है और उन्हें इधर उधर भटकना पड़ रहा है ।
इनपुट : कन्हैयालाल मेनारिया
