राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल कूद प्रतियोगिता हेतु खेल मैदान का निरीक्षण
उपखंड अधिकारी महोदय रमेश सीरवी भिंडर, विकास अधिकारी विशाल छिपा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भेरु लाल सालवी, पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल चौधरी, सरपंच श्री सूरजमल मेनारिया, ब्लॉक खेल प्रभारी विजय लाल मेनारिया द्वारा राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल प्रतियोगिता के लिए सालेड़ा ग्राम पंचायत के खेल मैदान का निरीक्षण किया गया । खेल मैदान सालेड़ा मैं विभिन्न प्रतियोगिताओं का अभ्यास कार्य चल रहा है । उपखंड अधिकारी द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए । उपरोक्त अधिकारियों ने खेल अभ्यास में भाग लेकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया ।
इनपुट : कन्हैयालाल मेनारिया
