नाबालिग से दुष्कर्म का 1 साल से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार ,
डूंगरपुर जिले की कुँआ थाना पुलिस को 1 साल से फरार चल रहै एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।कुँआ थाना अधिकारी से मिली जानकारी अनुसार डूंगरपुर जिला पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी द्वारा जिले में वांछित अपराधियों की धर पकड़ अभियान के अंतर्गत बीते साल थाना सर्कल में एक नाबालिग को अगवाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी हरीश पिता सोहन लाल पारगी उम्र 21 साल निवासी आम्बादरा थाना आनंदपुरी जिला बांसवाड़ा को मुखबिरी और तकनीकी तन्त्र की सहायता लेकर राजस्थान से सटे गुजरात राज्य के जिलों में काफी तलाशी के बाद गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए कुँआ थाना पुलिस द्वारा आरोपी हरीश को न्यायालय में पेश किया गया ।
इनपुट : नरेश भोई
