8 सूत्री मांगों को लेकर ग्राम विकास अधिकारी संघ ने ज्ञापन सौंपा

अंतरजिला स्थानांतरण वेतन विसंगति कैडर स्ट्रेंथन 3600 पे ग्रेड अतिरिक्त प्रभार भत्ता सहित 8 सूत्री मांगों को लेकर ग्राम विकास अधिकारी संघ ने ज्ञापन सौंपा । राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ की जिला कार्यकारिणी ने जिलाध्यक्ष शंकर लाल कुम्हार के नेतृत्व में वादा खिलाफी आक्रोश नया नही । न्याय चाहिये का ज्ञापन जिला कलेक्टर व मुख्य कार्यकारी अधिकारी को दिया ज्ञापन देने में जिला उपाध्यक्ष दुरजान सिंह सिसोदिया, जिला सूचना मंत्री निखिल कुमार गोयल, जिला संयुक्त मंत्री दिलीप कुमार मीणा व जिला प्रवक्ता जसवंत पुंडीर उपस्थित रहे।

जिलाध्यक्ष शंकर लाल कुम्हार ने बताया कि आंदोलन के अगले चरण में कल 25 व 26 अगस्त को ब्लॉक स्तरीय धरना प्रदर्शन किया जायेगा 27 व 28 अगस्त को जनप्रतिनिधियों को पंचायती राज मंत्रीजी व उच्च अधिकारियों से लिखित माँगो के आदेश जारी कराने का आग्रह किया जायेगा । 29 से 31 अगस्त तक पुनःब्लॉक स्तरीय धरना प्रदर्शन किया जायेगा1 सितम्बर से 10 सितम्बर तक जिला मुख्यालय पर धरना दिया जायेगा।यहां तक भी सरकार नही मानी तो 11 सितम्बर से जयपुर में अनिश्चित कालीन अनशन किया जायेगा

रिपोर्टर जितेंद्र पंचोली

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!