अकोत अध्यक्ष गंगावत महामंत्री मनोनीत
ऋषभदेव । अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद शाखा ऋषभदेव की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया । कार्यकारणी में संरक्षक बाहुबली गांधी , अध्यक्ष अतुल अकोत , महामंत्री योगेश गंगावत , वरिष्ठ उपाध्यक्ष मिथिलेश भंवरा , उपाध्यक्ष प्रशांत जैन , उपाध्यक्ष गौरव वालावत , कोषाध्यक्ष नीतीश शाह , कोषाध्यक्ष अक्षय दलावत , सह मंत्री ऋषि भाणावत , सास्कृति मंत्री अमित जी दोवडिया , प्रचार प्रसार मंत्री हिमांशु गनोडिया , प्रवक्ता पारस गांधी को मनोनीत किया गया। चुनाव प्रभारी महेंद्र कुमार दलावत ने शपथ ग्रहण प्रक्रिया पूर्ण करवाई ।

