सेमारी में किसान सम्मेलन का आयोजन
किसान सम्मेलन को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया ने किया सम्बोधित
सेमारी के गातोड़ धाम मंदिर प्रांगण में भाजपा विधानसभा खेरवाड़ा का किसान सम्मेलन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सतीश पुनिया ने किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तम कृषि हेतु भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा प्रतिवर्ष किसानों के खाते में छः हजार रूपये जमा किए जा रहे हैं और ग्रामीण इलाके में छोटे गांवों की सड़कों को भी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना द्वारा जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

कार्यक्रम से पूर्व मंदिर के पीठाधीश संत पन्नालालजी महाराज द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश जी पुनिया को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। सम्मेलन में जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ताराचंद जैन, सलूंबर विधायक अमृतलाल मीणा, झाडोल विधायक बाबूलाल खराड़ी,खेरवाड़ा के पूर्व विधायक नानालाल अहारी, प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, देहात जिला अध्यक्ष दलीचंद डांगी, देहात जिला पदाधिकारी रामकृपा शर्मा, जिला मंत्री अमित कलाल, सेमारी प्रधान दुर्गा प्रसाद मीणा,खेरवाड़ा के पूर्व प्रधान शालिग्राम खराड़ी, एसटी मोर्चा अध्यक्ष शंकर लाल खराड़ी, प्रदेश संयोजक जिनेंद्र शास्त्री व समस्त मोर्चो के अध्यक्ष व पदाधिकारी सहित शक्ति केंद्र बूथ समिति कार्यकर्ता सहित महिला किसान भी मौजूद रहे ।
रिपोर्टर जितेंद्र पंचोली
