बस स्टेण्ड पर हुई चोरी का पर्दाफाश करने पर व्यापार मण्डल ने कल्याणपुर थाने कि टीम को किया सम्मानित

कल्याणपुर । स्थानीय कस्बे के वाकला आम्बा बस स्टेण्ड पर 25 जुन रात्रि को अज्ञात चारो ने कन्हैयालाल के मकान के पिछे के रास्ते से दुकान के पिछे किवाड के ताले तोडकर सोने चांदी की दुकान से 45 हजार के जेवरात चोरी हो गये थे वही कान्तीलाल कलाल कि किराणा कि दुकान से 25 हजार नगद व 500 ग्राम चॉदी चुरा कर ले गये थे । प्रार्थी कन्हैयालाल कि रिर्पोट के आधार पर थानाधिकारी सुरेन्द्रसिह ने टीम गठित कर चोरो को गिरफ्तार किया उसी को लेकर आज थानापरिसा में सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम कि अध्यक्षता थानाधिकारी सुरेन्द्रसिह ने कि वही कस्बे के व्यापार मण्डल अध्यक्ष गोविन्दसिह झाला, दिलीप परमार घोडी रणवीर सिह चुण्डावत, उपसरपंच सुरेन्द्रसिह, अमरसिह घोडी थे ।कार्यक्रम का संचालन फुलचंन्द मीणा ने किया धन्यवाद हर्षवर्धन जैन ने ज्ञापित किया । पुलिस टीम को माला पगडी मिठाई खिलाकर व उपणा ओडाकर स्वागत किया ।

इनपुट : अशोक वैष्णव

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!